शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

मुद्रास्फीति के आँकड़े जारी होने से पहले बाजार सतर्क, व्यापक बाजार पर रहेगा दबाव : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (11 मार्च) को निफ्टी मेंं सकारात्मक शुरुआत हुई थी, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों और मिडकैप और स्मॉलकैप रैली पर बाजार नियामक सेबी की चेतावनी के फलस्वरूप मुनाफावसूली देखने को मिली। 

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट, निफ्टी 161, सेंसेक्स 617 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। गुरुवार की रिकॉर्ड तेजी के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। 

चार्ट पर बनी हायर हाई और हायर लो की संरचना, बाजार में जारी रह सकता है ब्रेकआउट : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (04 से 07 मार्च) में बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रही। निफ्टी 0.5% की तेजी के साथ और सेंसेक्स 279 अंक जोड़ कर बंद हुए। क्षेत्रों में, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.10%  की उछाल आयी, जबकि मीडिया सूचकांक 3.6% तक टूट गया।   

Gift Nifty में गिरावट से भारतीय बाजार में आज भी सुस्त कारोबार के संकेत

लंबे सप्ताहांत के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (11 मार्च) को कारोबार की सुस्त शुरुआत के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 29.50 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.13% के अंतर के साथ 22,630.00 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

सकारात्‍मक दायरे में कंसोल‍िडेट कर रहा निफ्टी, नये आर्थिक आँकड़ों से मिलेगी दिशा : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (07 मार्च) को लंबे सप्‍ताहांत से पहले के सत्र में निफ्टी 22500 के स्‍तर के ऊपर नया हाई बनाने के बाद सकारात्‍मक क्षेत्र में कंसोलिडेट कर रहा है। सूचकांक 20 अंकों की बढ़त के साथ 22494 के स्‍तर पर बंद हुआ।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!