रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद
वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। 2 दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखी गई।
वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। 2 दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखी गई।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (06 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसी के साथ निफ्टी 118 अंक और सेंसेक्स 409 अंक जोड़ कर बंद हुए। स्वास्थ्यसेवा (हेल्थकेयर) और निजी बैंक क्षेत्र में 1% की उछाल रही, जबकि मीडिया इंडेक्स 2% टूट गया।
भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (07 मार्च) को सपाट कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 1.50 अंक की नरमी नजर आ रही है और यह 0.01% के अंतर के साथ 22,644 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (06 मार्च) को कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में निफ्टी ने जबरदस्त वापसी की। इसके साथ ही ये 118 अंकों (0.50%) की उछाल के साथ 22474 के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी बढ़ी। डाओ जोंस में 400 अंकों की गिरावट रही, वहीं नैस्डैक भी 1.65% टूटा।