शेयर मंथन में खोजें

जोड़ों के दर्द की दवा को कनाडा हेल्थ रेगुलेटर से मंजूरी मिली

दवा निर्माता कंपनी ल्यूपिन को कनाडा के हेल्थ रेगुलेटर से दवा के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी अर्थराइटिस यानी जोड़ों के दर्द की दवा के लिए मिली है।

 कंपनी की बायोसिमिलर उत्पाद रिम्टी (RYMTI) को कनाडा के हेल्थ रेगुलेटर से मंजूरी मिली है। यह रेफरेंस दवा Enbrel (Etanercept) के समान है। इस दवा का इस्तेमाल रयूमैटॉयड अर्थराइटिस, सोरियाटिक अर्थराइटिस, एक्सियल स्पॉन्डिलाइटिस, प्लेक सोरियासिस और बच्चों के प्लेक सोरियासिस के इलाज में किया जाता है। ल्यूपिन बायोटेक प्रेसिडेंट सायरस करकारिया के मुताबिक दवा की पहुंच का दायरा बढ़ाने के मकसद से यह मंजूरी काफी अहम है। साथ ही यह कंपनी के बायोसिमिलर कार्यक्रम की वैज्ञानिक सफलता को भी दर्शाता है। इसके अलावा कंपनी की इनोवेशन के जरिए हेल्थकेयर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। ल्यूपिन बड़े स्तर पर ब्रांडेड और जेनरिक फॉर्मूलेशंस, बायोटेक्नोलॉजी उत्पाद और एपीआई (API) बनाती है। कंपनी 100 से ज्यादा बाजार में कारोबार करती है जिसमें अमेरिका, भारत, दक्षिण अफ्रीका के अलावा एशिया पैसेफिक, लैटिन अमेरिका, यूरोप और मिडिल-ईस्ट क्षेत्र शामिल हैं। कंपनी की कार्डियोवैस्कुलर, एंटी डायबिटिक और श्वांस संबंधी सेगमेंट में मजबूत पकड़ है। इसके अलावा एंटी-इंफेक्टिव, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल और सीएनएस यानी सेंट्रल नर्वस सिस्टम और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी दवाइयों में अच्छी पकड़ है। प्रेस्क्रिप्शन के आधार पर अमेरिका में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में अपनी आय का 8.7% रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च किया है। कंपनी की 15 मैन्युफैक्चरिंग इकाई के अलावा 7 रिसर्च सेंटर हैं। वैश्विक स्तर पर कंपनी में 20000 से अधिक लोग काम करते हैं।

 

(शेयर मंथन 14 सितंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख