शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा के दवा की अर्जी यूएसएफडीए से मंजूर

एलेम्बिक फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

 कंपनी को यह मंजूरी ग्लाइकोपाइरोलेट इंजेक्शन के जेनरिक संस्करण के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल ऑपरेशन से पहले मरीज को दिया जाता है। इसका इस्तेमाल सैलिवरी ग्लैंड (ग्रंथि) और रेस्पाइरेटरी सेक्रेशन यानी स्राव को रोकने के लिए किया जाता है। कंपनी को ग्लाइकोपाइरोलेट इंजेक्शन की अर्जी यानी एएनडीए (एब्रिविएटेड न्यू ड्रग अप्लीकेशन) आवेदन को यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी अलग-अलग क्षमताओं के लिए मिली है जिसमें 0.2 मिली ग्राम/1 मिली लीटर, 0.4 मिली ग्राम/2 मिली लीटर (0.2 मिली ग्राम/मिली लीटर) सिंगल डोज वायल और 1 मिली ग्राम/5 मिली लीटर (0.2 मिली ग्राम/मिली लीटर) और 4 मिली ग्राम/20 मिली लीटर (0.2 मिली ग्राम/मिली लीटर) मल्टीपल (एक से ज्यादा) डोज वाली क्षमताओं के लिए मिला है।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इस बात का जिक्र किया है। कंपनी के जेनरल स्टेराइल इकाई से मंजूर की गई पहला इंजेक्टेबल उत्पाद है। इस इकाई की जांच अगस्त 2022 में की गई थी। साथ ही इस दवा का इस्तेमाल वयस्कों में पेप्टिक अल्सर के इलाज में भी किया जाता है। ओरल मेडिकेशन काम नहीं करने की स्थिति में भी इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। आईक्यूवीआईए (IQVIA) के आंकड़ों के मुताबिक जून में खत्म हुए पिछले 12 महीनों के दौरान इस दवा की सालाना बिक्री 4.2 करोड़ डॉलर है।

(शेयर मंथन,01 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख