शेयर मंथन में खोजें

जेपी ग्रुप ने डालमिया सीमेंट को बेचा अपना कारोबार

जेपी ग्रुप ने सीमेंट कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया है। कंपनी ने बाकी बचे सीमेंट इकाइयों को डालमिया सीमेंट को बेचने का फैसला किया है। कंपनी ने यह सीमेंट इकाई 5,666 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर बेचा है।

कंपनी ने कर्ज को कम करने के लिए सीमेंट कारोबार बेचने का फैसला किया है। सौदे के तहत डालमिया भारत जेपी ग्रुप से 94 लाख टन क्षमता वाली सीमेंट इकाई को खरीदेगी। इसके साथ जेपी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड से थर्मल पावर इकाई भी खरीदेगी। डालमिया भारत की इस खरीद के साथ उत्पादन क्षमता 35.9 MTPA (एमटीपीए) से बढ़कर 45.3 MTPA (एमटीपीए) हो जाएगी। साथ ही कंपनी अपना विस्तार मध्य भारत में भी कर पाएगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में डालमिया भारत ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी डालमिया सीमेंट भारत (DCBL) ने क्लिंकर, सीमेंट और पावर इकाई के अधिग्रहण के लिए जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी करार किया है। इस करार के तहत 9.4 एमटीपीए (MTPA) सीमेंट क्षमता के साथ 6.7 एमटीपीए की क्लिंकर क्षमता और 280 मेगा वाट क्षमता वाला थर्मल पावर इकाई भी शामिल है। 5,666 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर यह सौदा हुआ है। जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड का कारोबार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छतीसगढ़ में फैला हुआ है। कंपनी की वित्त वर्ष 2027 तक राष्ट्रीय स्तर पर 75 एमटीपीए करने का लक्ष्य है। वहीं वित्त वर्ष 2031 तक क्षमता बढ़ाकर 110-130 एमटीपीए करने का लक्ष्य है। फिलहाल डालमिया भारत भारत में चौथा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है। इससे पहले अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी सीमेंट (एसीसी, अंबुजा सीमेंट) और इसके बाद तीसरे नंबर पर श्री सीमेंट का नंबर आता है।

(शेयर मंथन 12 दिसंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख