शेयर मंथन में खोजें

इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव्स सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए एथर इंडस्ट्रीज ने करार किया

एथर इंडस्ट्रीज ने वैश्विक स्तर की लीथियम आयन बैटरी उत्पादन करने वाली कंपनी के साथ करार का ऐलान किया है।

कंपनी ने इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव्स सेगमेंट में उतरने का फैसला किया है। इस करार के तहत व्यावसायिक स्तर पर लीथियम आयन बैटरी की बिक्री के लिए करार किया है। कंपनी एक खास तरह का इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव की बिक्री करेगी। कंपनी की तीन दूसरी कंपनियों के साथ भी बातचीत जारी है। स्पेश्यालिटी और फाइन केमिकल बनाने वाली कंपनी एथर इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव और बैटरी सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। इसके साथ ही रणनीतिक समझौता और कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रुप दिया है। यह करार एक वैश्विक स्तर की लीथियम आयन बैटरी उत्पादन करने वाली कंपनी से किया गया है।

एथर इंडस्ट्री के रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग के निदेशक अमन देसाई ने कहा कि हम इस तरह के उत्पादन लंबे समय से कर रही है। कंपनी इस तकनीक को जनता के सामने लाने की दिशा में काम करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किया है। आपको बता दें कि एथर इंडस्ट्रीज एडवांस्ड इंटरमीडिएट्स और स्पेश्यालिटी केमिकल की एक नामी उत्पादक और आपूर्ति करने वाली कंपनी है। इस उत्पाद का इस्तेमाल फार्मास्यूटिकल्स, एग्रोकेमिकल, मटीरीयल साइंस, कोटिंग, उच्च क्वालिटी वाले फोटोग्राफी,एडिटिव के अलावा केमिकल उद्योग के ऑयल ऐंड गैस सेगमेंट में किया जाता है। इससे पहले कंपनी ने सउदी अरामको के साथ भी लाइसेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है। यह करार पोलीओल तकनीक के लिए किया गया है। इस करार के बाद कंपनी पोलीओल तकनीक के उत्पादन और बिक्री कर सकेगी। कंपनी का शेयर 1.17% चढ़ कर 920 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख