शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) खरीदेगी टारगेट ग्रुप

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) यूके के टारगेट ग्रुप की 100% हिस्सेदारी करीब 11 अरब रुपये में खरीदेगी। कंपनी द्वारा यह खरीदारी जरूरी मंजूरियों के मिलने के बाद वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में किये जाने की उम्मीद है।

एम्फैसिस (Mphasis) का वार्षिक और तिमाही लाभ घटा

एम्फैसिस (Mphasis) को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 669.37 करोड़ रुपये और 154.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी को क्रमश: 674.63 करोड़ रुपये और 177.69 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) को 102.17 करोड़ रुपये का घाटा

क्रॉम्पटन ग्रीव्स को वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 102.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

केनरा बैंक (Canara Bank) को हुआ 3,905.49 करोड़ रुपये का घाटा, आय भी घटी

केनरा बैंक (Canara Bank) को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में हुए 612.96 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 3,905.49 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) को 67.87 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज को 67.87 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख