ITC Ltd Share Latest News: आईटीसी में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं, कर सकते हैं मोमेंटम ट्रेड
अशोक सरकार : आईटीसी और विप्रो पर पोजीशनल नजरिया क्या है?
अशोक सरकार : आईटीसी और विप्रो पर पोजीशनल नजरिया क्या है?
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी बैंक 4 जून को 46928 के स्तर पर बंद हुआ था। हमारा पहले का नजरिया था कि 47000 के स्तर के पहले इस सूचकांक पर हमारा नजरिया नहीं बदलेगा। 4 जून या सिर्फ एक दिन के आधार पर बैंक निफ्टी में अपना नजरिया बदलना ठीक नहीं है।
सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सिलवासा : मैंने अनुपम रसायन के 300 शेयर 868 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें लंबी अवधि का नजरिया कैसा है?
Expert Shomesh Kumar: बाजार ने निवेशकों को दो दिन का समय दिया था। इस दौरान जिन्होंने निवेश कर लिया, उनके लिये अच्छा है। लेकिन जो लोग चूक गये उन्हें साधारण निवेश के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा। हालाँकि अब भी कई ऐसे अहम स्टॉक हैं, जिनमें रिकवरी पूरी नहीं हुई है और इनमें टुकड़ों में खरीदारी की जा सकती है।
वीरशंकरनाथ : मैं मदरसन सूमी वायरिंग का स्टॉक 64 के मूल्य पर 1 साल के लिए खरीदना चाहता हूँ। स्टॉप लॉस किस स्तर पर रखना चाहिए?