शेयर मंथन में खोजें

News

ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडियरी ने अमेरिका में आंखों से जुड़ी दवा बाजार में उतारी

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडियरी ने अमेरिका में नई दवा लॉन्च की है। सब्सिडियरी ग्लेनमार्क Therapeutics Inc., USA ने अमेरिका में ओलोपैटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड (Olopatadine Hydrochloride) दवा को बाजार में उतारा है।

हिन्दुस्तान जिंक में ओएफएस के जरिए वेदांता बेचेगी हिस्सा

हिन्दुस्तान जिंक में हिस्सा बिक्री के जरिए वेदांता की फंड जुटाने की योजना है। वेदांता हिन्दुस्तान जिंक में ओएफएस (OFS) के जरिए हिस्सा बेच रही है। कंपनी की पहले 2.6% हिस्सा बिक्री की योजना थी। कंपनी ने बाद में कंपनी ने हिस्सा बिक्री का साइज बढ़ाकर 3.17% करने का फैसला लिया है।

फ्रांस की आरऐंडडी कंपनी में 80% हिस्सा खरीदेगी जुबिलेंट फार्मोवा की सब्सिडियरी

दवा कंपनी जुबिलेंट फार्मोवा की सब्सिडियरी फ्रांस की कंपनी में आरऐंडडी (R&D) सेंटर में हिस्से का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण Pierre Fabre के आरऐंडडी में किया जाएगा। यह अधिग्रहण करीब 80% के करीब है। आपको बता दें कि जुबिलेंट फार्मोवा की सब्सिडियरी कंपनी जुबिलेंट बायोसिस है।

पहली तिमाही में एचएएल का मुनाफा 76% बढ़ा, आय 11% बढ़ी

रक्षा सेक्टर की जानी मानी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने पहली तिमाही के नतीजे बुधवार को जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 76% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 814 करोड़ रुपये से बढ़कर 1435 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख