सिप्ला के गोवा इकाई को यूएसएफडीए से 6 आपत्तियां जारी
दवा की नामी कंपनी सिप्ला के लिए बुरी खबर है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी की गोवा इकाई को जांच के बाद आपत्ति जारी की है। कंपनी की गोवा इकाई को 6 आपत्तियां जारी की गई है।
दवा की नामी कंपनी सिप्ला के लिए बुरी खबर है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी की गोवा इकाई को जांच के बाद आपत्ति जारी की है। कंपनी की गोवा इकाई को 6 आपत्तियां जारी की गई है।
GE Power यानी जीई पावर कंपनी को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (NTPC GE Power Services Private Ltd) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 243.36 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट यानी (LoI) मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत एलएमजेड (LMZ) स्ट्रीम टर्बाइन के रिनोवेशन और आधुनिकीकरण का काम शामिल है।
प्रेस्टिज एस्टेट्स के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने क्यूआईपी (QIP) यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा ने टाकेडा (Takeda) के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी गैस्ट्रोइंटेसटाइनल दवा को भारत में उतारेगी। इसके लिए कंपनी ने टाकेडा के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी ने टाकेडा के साथ नॉन-एक्सक्लूसिव पेटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है। इस करार के तहत Vonoprazan दवा की बिक्री भारत में करेगी। यह दवा भारत में 10 और 20 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद है।