एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा
एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही में मुनाफे में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 10055 करोड़ रुपए से बढ़कर 12047 करोड़ रुपए हो गई है। बैंक के शुद्ध ब्याज आय यानी एनआईआई (NII) में 23.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।