इन्फोसिस का तीसरी तिमाही में मुनाफा 9.4% बढ़ा
आईटी की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने अपने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय कंसोलिडेटेड आधार पर 4.9% बढ़कर 38,318 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में कंपनी की आय 36,538 करोड़ रुपये थी।