एक्रो पेंट्स के अधिग्रहण के जरिए पेंट सेगमेंट में उतरेगी जेके सीमेंट
जेके सीमेंट ने सोमवार को एक्सचेंज को पेंट सेगमेंट में उतरने की जानकारी दी। कंपनी राजस्थान के एक्रो पेंट्स में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। कंपनी इस हिस्सा अधिग्रहण पर 153 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।