शेयर मंथन में खोजें

News

एलटीटीएस को जॉन्ट एयर मोबिलिटी से 10 करोड़ डॉलर का ऑर्डर

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को जॉन्ट एयर मोबिलिटी से 10 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर कई साल के लिए मिला है। जॉन्ट एयर मोबिलिटी एक अमेरिकी कंपनी है। इस करार के तहत एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को अमेरिका में एक इंजीनियरिंग और आरएंडडी सेंटर खोलना होगा।

पश्चिम बंगाल में उत्पादन इकाई शुरू करेगी आईटीसी

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी आईटीसी पश्चिम बंगाल में उत्पादन इकाई शुरू करेगी। राज्य में कंपनी की यह 20वीं उत्पादन इकाई होगी। कंपनी राजारहट इलाके में ग्रीन बिल्डिंग बनाएगी जो कंपनी की सब्सिडियरी आईटीसी इंफोटेक का कार्यालय होगा।

एचडीएफसी कैपिटल में 10 फीसदी हिस्सा बेचेगी एचडीएफसी

एचडीएफसी लिमिटेड अपने प्राइवेट इक्विटी सब्सिडियरी एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स में 10 फीसदी हिस्सा बेचेगी। कंपनी यह हिस्सा 184 करोड़ रुपए में बेचेगी।

उत्पादों के वितरण के लिए ईवी का इस्तेमाल करेगी कंपनी

एफएमसीजी कंपनी डाबर उत्पादों के वितरण के लिए बिजली से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करेगी। कंपनी की उत्पाद वितरण के लिए बिजली से चलने वाली 100 गाड़ियों के इस्तेमाल में लाने की योजना है। कंपनी अगले 12 महीने में इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम करेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख