कंपनी की अगले दो वित्तीय वर्ष में 6 प्रोजेक्ट उतारने की योजना
अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा की बाजार में 6 प्रोजेक्ट उतारने की योजना है। कंपनी इन 6 प्रोजेक्ट को अगले दो वित्तीय वर्ष के दौरान बाजार में लाएगी। कंपनी का यह प्रोजेक्ट मुंबई और पुणे में होगा। साथ ही कंपनी को इस प्रोजेक्ट से करीब 4000 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है।