शेयर मंथन में खोजें

क्या भारत-अमेरिका के रिश्तों में ट्रंप की हार से फिर लौटेगा भरोसा?

भारत और अमेरिका के कूटनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरे हैं।

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में टैरिफ विवाद और उनके बयानों ने दोनों देशों के बीच आम लोगों के स्तर पर भरोसे को प्रभावित किया है। हालांकि, भारत-अमेरिका संबंधों को केवल राजनीतिक नेतृत्व के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। दोनों देशों के बीच पिछले दो दशकों में विकसित हुई रणनीतिक और संस्थागत साझेदारी अब भी मजबूत है। रक्षा, उद्योग और क्वाड जैसे मंचों पर दोनों देशों का सहयोग जारी है। सबसे बड़ा नुकसान रिश्तों की सार्वजनिक छवि और आपसी विश्वास को हुआ है। भारत में अमेरिका को लेकर लोगों की धारणा बदली है और अब उसके भरोसेमंद साझेदार होने पर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्थायी दोस्ती या दुश्मनी जैसी कोई चीज नहीं होती। देशों के संबंध उनकी जरूरतों, आर्थिक क्षमता, रणनीतिक महत्व और राष्ट्रीय हितों के आधार पर तय होते हैं। रूस के साथ भारत के संबंध भी इसी व्यावहारिक सोच पर आधारित हैं। रूस को भारत के बड़े बाजार की जरूरत है, जबकि भारत ऊर्जा और रक्षा उपकरणों के लिए रूस पर निर्भर है। इसलिए भारत को भी अमेरिका या किसी अन्य देश के साथ संबंध बनाते समय भावनाओं के बजाय अपने राष्ट्रीय हितों और रणनीतिक उपयोगिता को प्राथमिकता देनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी