शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार घाटे पर बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.78% नीचे

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी रही। ग्रीस के ऋण संकट के चलते यूरोपीय शेयर बाजारों में तीखी बिकवाली हुई, जिसके चलते अमेरिकी बाजार भी दबाव में नजर आया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 141 अंक या 0.78% की गिरावट के साथ 17,899 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 31 अंक या 0.62% की गिरावट के साथ 5,051 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 15 अंक या 0.70% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,094 के स्तर पर आ गया।
कल यूके के प्रमुख सूचकांक फुत्से (FTSE) में 0.90% की कमजोरी आयी, जबकि जर्मनी का डैक्स (DAX) 1.20% नीचे बंद हुआ। फ्रांस के कैक 40 (CAC 40) में 1.41% की गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि कल एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली थी और ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.12% ऊपर बंद हुआ। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.39% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.18% की बढ़त दर्ज हुई। कई दिनों से लाल निशान में चल रहे चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 0.87% की तेजी पर बंद हुआ। (शेयर मंथन,13 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"