शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 102.40 अंक ऊपर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 28,005.37 अकं के बंद स्तर के मुकाबले आज 72.27 अंक ऊपर 28,077.64 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार करीब 10.00 बजे सेंसेक्स 102.40 अंक या 0.37% की मामूली बढ़त के साथ 28,107.77 अंक पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 33.85 अंक या 0.39% की मजबूती के साथ 8,657.90 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 3.64% ऊपर 14.2725 पर है।
छोटे-मंझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.47% की और बीएसई स्मॉल कैप 0.71% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.99% की बढ़त है।
सेसेंक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.83%, पावर ग्रिड में 2.98%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.23%, ऐक्सिस बैंक में 1.16%, एमऐंडएम में 1.04% और टीसीएस में 0.98% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरो में कोल इंडिया में 1.51%, एलऐंडटी में 0.99%, टाटा स्टील में 0.91%, गेल में 0.74%, विप्रो में 0.61% और एशियन पेंट्स में 0.89% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान पर है जबकि 12 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख