शेयर मंथन में खोजें

सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 0.17% नीचे

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई।

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकतों का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 28,077.00 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 11.07 ऊपर 28,088.07 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.10 बजे सेंसेक्स 49.12 अंक या 0.17% गिर कर 28,027.88 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 23.50 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 8,643.40 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 2.01% चढ़ कर 14.8300 पर चल रहा है। ऑटो,ऑद्योगिक, बैंकिंग,कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में दबाव देखा जा रहा है। वहीं रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेब्ल्स और एफएमसीजी शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है।

छोटे-मंझोले शेयर भी लाल निशान पर चल रहे है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.02% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.07% की हल्की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.43% और निफ्टी स्मॉल 100 0.29% नीचे चल रहे है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.88%, सिप्ला में 1.23%, आईटीसी में 1.08%, अदाणी पोट्स में 0.48%, पावर ग्रिड में 0.44% और गेल में 0.40% की मजबूती है। दूसरी गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 1.35%, सन फार्मा में 1.24%, ल्युपिन में 1.22%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.18%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.06% और मारुति में 0.93% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 33 शेयर लाल और 18 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख