शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8,865 की ओर जाने की उम्मीद : इडेलवाइज

कल बाजार ने दोपहर बाद अच्छी वापसी की और दो दिनों की गिरावट के बाद कल थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि निफ्टी (Nifty) अपने 21 दिनों के ईएमए (अभी 8606) के ऊपर टिका हुआ है, जो छोटी अवधि के लिए इसका सहारा है।

लिहाजा इडेलवाइज का कहना है कि अभी तेजड़िये ही हावी हैं। कल बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी और उसके बाद सुबह के कारोबार में एक दायरे में चलता रहा। कुछ देर के लिए निफ्टी 8600 के नीचे भी चला गया, लेकिन अपने चार्ट पर बन रही त्रिभुज (ट्राएंगल) संरचना के निचले छोर से तेजी से सँभल गया।
गुरुवार को वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है, जिससे पहले कारोबार की मात्रा हल्की रही। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) कुछ और घट कर 13.90% पर आ गया। मोमेंटम ऑसिलेटर सपाट ही हैं और एक दायरे में चल रहे कारोबार के चलते किसी दिशा का संकेत नहीं दे रहे हैं।
इडेलवाइज की रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी एक त्रिभुज (ट्राएंगल) संरचना बना रहा है, जिसमें अभी कुछ समय तक यह एक दायरे के अंदर बँधा रह सकता है। लेकिन अंततः यह ऊपर की ओर 8720 पार करके नयी चाल पकड़ेगा। इस ऊपरी चाल में यह 8,865 के अगले लक्ष्य की ओर जायेगा। मगर इडेलवाइज का कहना है कि 8,540 का स्तर टूटने पर तेजी की यह संभावना कट जायेगी। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख