शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 0.05% की मामूली गिरावट, निफ्टी (Nifty) 8600 के नीचे

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 27,835.91 के बंद स्तर के मुकाबले आज 46.84 अंक ऊपर 27,882.75 पर खुला। मजबूती खुलने के बाद सेंसेक्स करीब 10.31 बजे 13.77 अंक या 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 27,822.14 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.70 अंक या 0.04% मामूली कमजोरी के साथ 8,588.50 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.99% गिर कर 13.1525 पर चल रहा है।
आज छोटे -मंझोले सूचकांकों में भी सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.20% की और बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% की कमजोरी दिखा रहा है। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 में 0.12% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.14% की गिरावट है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 1.57%, सिप्ला में 0.83%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.75%, टीसीएस में 0.55%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.51% और रिलायंस में 0.40% की मजबूती है। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स में 2.21%, एशियन पेंट्स में 1.05%, एलटी में 0.95%, विप्रो में 0.87%, एसबीआई में 0.68% और ओएनजीसी में 0.50% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में 30 शेयर लाल निशान पर और 21 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख