शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने अरबिंदो फार्मा के शेयर को 760-770 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 820-830 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 735 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 27 अगस्त 2016 को अरबिंदो फार्मा का शेयर 789.95 रुपये पर बंद हुआ। 25 फरवरी 2016 को यह शेयर 582 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 30 दिसंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 891.50 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 753.48 रुपये पर चल रहा है। दैनिक चार्ट में 582 रुपये 52 हफ्तों के निचले स्तर पर जाने के बाद इस शेयर ने तेजी से वापसी की और छोटे-मंझोले सूचकांको में उतार चढ़ाव के बावजूद इस शेयर में कमोजरी देखने को नहीं मिली। इसके अलावा दैनिक चार्ट में इस शेयर ने उल्टा सिर और कंधे का गठन कर लिया जो तेजी की ओर संकेत करता है। ब्रोकिंग फर्म ने इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख