शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 44 अंक लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआत बढ़त के साथ हुई।

लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसला गया। एशियाई बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 27,782.25 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 45.01 अंक ऊपर 27,827.26 पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद करीब 10.30 बजे सेंसेक्स 44.15 अंक या 0.16% गिर कर 27,738.10 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 14.85 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 8,557.70 पर कारोबार कर रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.58% ऊपर 13.6500 पर चल रहा है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 67.14 रुपये पर खुला। अमेरिकी फैडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन से दरों में वृद्धि के संकेत मिलने के बाद निवेशकों में चिंता है। 

छोटे-मंझोले शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिड कैप इस समय 0.20% की और बीएसई स्मॉलकैप 0.13% की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 भी 0.33% और निफ्टी स्मॉल 100 0.24% नीचे चल रहा है।  

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज टाटा मोटर्स में 3.84%, ऐक्सिस बैंक में 1.10%, टाटा स्टील में 1.07%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.84%, रिलायंस में 0.83% और मारुति में 0.49% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों की बात करें तो विप्रो में 2.16%, टीसीएस में 1.94%, अदाणी पोर्ट्स में 1.73%, ल्युपिन में 1.44%, एशियन पेंट्स में 1.22% और बजाज ऑटो में 1.15% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में 33 शेयर लाल निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर है, जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख