शेयर मंथन में खोजें

सेंसक्स (Sensex) 440 अंक ऊछला, निफ्टी (Nifty) 8700 के पार

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 440.35 अंक या 1.58% ऊछल कर 28,343.01 पर समाप्त हुआ। सेंसेक्स आज 13 महीनों के उच्च स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान यह शेयर 28,478.02 तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 28,010.66 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी (Nifty 50) भी 136.90 या 1.59% चढ़ कर 8,744.35 अंक पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,750.60 अंक ऊपर गया जबकि दिन का निचला स्तर 8,642.25 का रहा। अप्रैल 2015 के बाद निफ्टी आज अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। आज बाजार में जमकर खरीदारी देखने को मिली खासकर आईटी, ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, उर्जा,मेटल, ऑयल ऐंड गैस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर सिर्फ टेलीकॉम शेयर ही लाल निशान पर रहे। बैंक निफ्टी भी 52-हफ्ते की उच्च स्तर पर समाप्त हुआ। इंडियावीआईएक्स सूचकांक 1.10% नीचे 13.02 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें को एशियाई बाजार मिला-जुला बंद हुआ जबकि यूरोपीय बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.80% की और बीएसई स्मॉल कैप में 1.02% की बढ़त आयी। निफ्टी मिड 100 0.93% और निफ्टी स्मॉल 100 1.24% ऊपर बंद हुए।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज एशियन पेंट्स में 3.20%, बजाज ऑटो में 3.09%, मारुति में 2.83%, गेल में 2.69%, एचडीएफसी में 2.35% और आईसीआईसीआई बैंक में 2.30% की मजबूती दिखी। दूसरी ओर सिर्फ भारती एयरटेल 2.82% की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी के 51 शेयरों में से 47 शेयर हरे और 4 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख