शेयर मंथन में खोजें

हैंग सेंग (Hang Seng) 0.84% ऊपर, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.02% की गिरावट

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख है।

चीन और सिंगापुर के सूचकांक लाल निशान है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.35 बजे हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 196.01 अंक या 0.84% की बढ़त के साथ 23,486.61 पर है। कल की शानदार तेजी के बाद आज जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 2.73 अंक यानि 0.02% की मामूली मजबूती के साथ 16,675.65 पर है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 1.45 अंक या 0.05% की कमजोरी के साथ 3,020.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.02% गिर कर 2001.953 पर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 0.53% चढ़ कर 2,002.30 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर वहीं ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.12% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख