शेयर मंथन में खोजें

डिश टीवी (Dish TV) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने डिश टीवी के शेयर को 96-98 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 104-107 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 95 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 23 सितंबर 2016 को बैंडिश टीवी का शेयर 99.10 रुपये पर बंद हुआ। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 65.20 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 24 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 116 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA)वर्तमान में 93.25 रुपये पर चल रहा। तेजी से गिरने के बाद कंपनी के शेयर ने 65 रुपये के स्तर से समर्थन लिया और अपने खोए मू्ल्य को वापस पा लिया। इसके अलावा इस शेयर ने वी का गठन किया है जो तकनीकि रुप से तेजी की ओर संकेत करता है। ब्रोकिंग फर्म को उम्मीद है की यह तेजी आने वाले समय में बरकरार रहेगी। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख