शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 115.06 अंक फिसला

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

निफ्टी 8,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार 28,668.22 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 37.3 अंक गिर कर 28,668.22 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद सेंसेक्स 115.06 अंक या 0.40% गिर कर 28,553.16 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 33.50 अंक या 0.38% फिसल कर 8,798.05 के स्तर पर आ गया है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी और औद्यौगिक कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। दूसरी ओर फार्मा, उर्जा और कैपिटल गुड्स के शेयर में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। आज 22 शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि 8 शेयर 52 हफ्तों के नीचले स्तर पर है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया बी 12 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। इंडिया विक्स सूचकांक 3.64% की मजबूती दिखा रहा है।

हालाँकि छोटे-मंझोले शेयरों में इस समय थोड़ी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 0.17% और बीएसई स्मॉलकैप 0.23% ऊपर चल रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.09% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.04% की बढ़त है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज रिलायंस में 1.55%, पावर ग्रिड में 1.25%, डॉ.रेड्डीज में 0.91%, टाटा स्टील में 0.90%, कोल इंडिया में 0.76% और एलटी में 0.63% की तेजी है। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक में 2.02%, गेल में 1.27%, एचडीएफसी में 1.22%, भारती एयरटेल में 1.15%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.10% और आईटीसी में 1.06% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 36 शेयर लाल निशान पर और 15 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख