शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में हरियाली, निक्केई (Nikkei) 1.42% चढ़ा

गुरुवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

सभी सूचकांक हरे निशान पर है। अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल के भाव में आयी बढ़त से बाजार को सहारा मिला।शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 233.78 अंक या 1.42% चढ़ कर 16,699.18 के स्तर कारोबार कर रहा है है। दूसरी ओर हांक कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) में 75.47 अंक या 0.32% की मजबूती के साथ 23,695.12 पर है। वहीं चीन के सूचकांक शंघाई कम्पोजिट (Shanghai Composite) में 0.59% की बढ़त दिखा रहा है। सिंगापुर का स्टे्ट टाइम्स 17.22 अंक या 0.61% की तेजी के साथ 2,875.61 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 15.31 अंक या 0.74% और ताइवान के सूचकांक में ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 95.98 अंक या 1.04% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख