शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) में 104 की बढ़त

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई है।

कच्चे तेल के भाव में आयी मजबूती से बाजार को सहारा मिला है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले दिन के 28,292.81 अंक के बंद स्तर की तुलना में आज 130.33 अंक चढ़ कर 28,423.14 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.32 बजे सेंसेक्स 104.07 अंक या 0.37% की बढ़त के साथ 28,396.88 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 28.60 अंक या 0.33% की मजबूती के साथ 8,773.75 पर कारोबार कर रहा है। इंडिया विक्स सूचकांक फिलहाल 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 13.8375 पर है।
छोटे-मंझोले शेयरो में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.28% और बीएसई स्मॉलकैप 0.66% की तेजी दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 में 0.36% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.50% की बढ़त है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 2.31%, ओएनजीसी में 1.71%, रिलायंस में 1.37%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.35%, पावरग्रिड में 1.23% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.04% की उछला दिख रही है। वहीं गिरने वाले शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक में 0.67%, विप्रो में 0.54%, ऐक्सिस बैंक में 0.50%, भारती एयरटेल में 0.50%, डॉ.रेड्डीज में 0.42% और आईटीसी में 0.40% की कमजोरी है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख