शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग सेंग (Hang Seng) 297.98 अंक टूटा

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण कारोबारी सप्ताह के आखिरी शुक्रवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है।

चीन के अलावा सभी सूचकांक लाल निशान पर है। कल निवेशक ड्यूश बैंक की स्थिति के बारे में चिंतित रहे जिसका असर अमेरिकी बाजार के साथ एशियाई बाजार पर देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 258.10 अंक या 1.55% टूट कर 16,435.61 के स्तर आ गया है। दूसरी ओर हांक कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 297.98 अंक या 1.26% की गिरावट के साथ 23,441.49 पर है। वहीं चीन के सूचकांक शंघाई कम्पोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% की हल्की बढ़त दिखा रहा है। सिंगापुर का स्टे्ट टाइम्स 29.36 अंक या 1.03% फिसल कर 2,856.08 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 19.07 अंक या 0.92% और ताइवान के सूचकांक में ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 75.50 अंक या 0.77% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख