शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री में गिरावट

अशोक लेलैंड की बिक्री में गिरावट आयी है।

सितंबर में कंपनी की कुल बिक्री में 18% की गिरावट आयी है और यह 12,057 यूनिट्स हो गयी है। सितंबर 2015 में कंपनी ने 14,783 यूनिट्स की बिक्री की थी। मध्य और भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 26% घट कर 8,963 यूनिट्स हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 12,146 वाहनों की बिक्री की थी। हालाँकि हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 17% बढ़ कर 3,094 यूनिट्स हो गयी है। बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर 2.80 रुपये या 3.65% बढ़ कर 79.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 80.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 75.15 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 22,653.18 करोड़ रुपये है। यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख