शेयर मंथन में खोजें

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) को 248 रुपये लक्ष्य के साथ खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के शेयर के लिए 248 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है।

यह लक्ष्य भाव कंपनी के मौजूदा भाव से 30% अधिक है। एक्साइड इंडस्ट्रीज में निवेश के लिए एसएमसी ने तर्क दिया है कि यह मोटर वाहन, दूरसंचार, संकर्षण, यूपीएस, नौसेना और मोटिव पावर बाजारों के लिए लीड एसिड बैटरी की अग्रणी निर्माता कंपनी है। एक्साइड अगले एक साल में प्रौद्योगिकी उन्नयन और क्षमता विस्तार के लिए 1,400 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की योजना बना रही है, जिसका एक बड़ा हिस्सा कंपनी के पश्चिम बंगाल स्थित हलदिया संयंत्र पर खर्च किया जायेगा। इसके अलावा, कंपनी हलदिया संयंत्र के पास ही एक नयी इकाई स्थापित करके उसमें पंच ग्रिड तकनीक लागू करने के लिए भी भारी निवेश कर रही है। बैटरी के लिए यह उन्नत प्रौद्योगिकी भारत में पहली बार होगी। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि प्रौद्योगिकी उन्नयन और लागत नियंत्रण आमदनी बढ़ाने के कंपनी की नीतियों का प्रमुख हिस्सा बने हुए हैं। कंपनी प्रबंधन के लागत कटौती के लिए उठाये कदमों का भी फल अब इसे मिलने लगा है। एक्साइड को इसलिए ही चालू वित्त वर्ष में एबिटा मार्जिन 15 से 16% रहने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख