शेयर मंथन में खोजें

जीआईसी हाउसिंग (GIC Housing) को 421 रुपये लक्ष्य के साथ खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने जीआईसी हाउसिंग (GIC Housing) के शेयर के लिए 421 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है।

यह लक्ष्य भाव कंपनी के मौजूदा भाव से 24% अधिक है। जीआईसी हाउसिंग में निवेश के लिए एसएमसी ने तर्क दिया है कि कंपनी का प्राथमिक व्यापार आवासीय मकान/फ्लैट बनाने के काम में लगे लोगों/कंपनियों को आवास ऋण प्रदान करना है। कंपनी की व्यापार के पूरे देश में 53 शाखाएँ हैं और साथ ही व्यक्तिगत उधारकर्ताओं को वित्त मुहैया करने वाले कई बिलडरों के साथ साझेदारी भी है। इसके अलावा जीआईसी ने आवास वित्त की जरूरत को पूरा करने वाली कई कंपनियों के साथ भी समझौते किये हुए हैं। कंपनी प्रबंधन ने आने वाले साल में 20% विकास के अलावा सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना और रियल एस्टेट बिल जैसे नये कदमों से विकास में और बढ़त के संकेत दिये हैं, जो इसके साथियों के बीच की मूल्यांकन खाई को भी भरेगा। वसूली पर जोर के साथ परिसंपत्ति गुणवत्ता की निहित प्रकृति और लक्षित क्षेत्र ने जीआईसीएचएफ को पिछली कुछ तिमाहियों में मजबूती के संकेत दिये हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आँकडो़ं ने एक साल से अधिक अवधि में विकास दिखाने वालो प्रयासों के सकारात्मक परिणामों को प्रतिबिंबित किया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान लाभ में हुए 36% की बढ़त से समझा जा सकता है कि सालाना आधार पर भी कंपनी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। (शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख