शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में बढ़त जारी, डॉव जोंस ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी, जिससे डॉव जोंस नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डॉनाल्ड ट्रम्प अनपेक्षित जीत के बाद कल समाप्त हुआ कारोबारी सप्ताह डॉव जोंस के लिए पिछले 5 सालों में सबसे बेहतर रहा। शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में डॉव जोंस में 5.4% और एसऐँडपी में 3.8% की मजबूती आयी, जबकि नैस्डेक में 0.64% की गिरावट आयी है। साथ ही निवेशकों को ट्रम्प के स्वास्थ्य और वित्तीय क्षेत्रों में नियमन को सरल बनाने और बुनियादी ढांचे पर खर्च को बढ़ावा देने के चुनावी वादे को पूरा करने की उम्मीद है, जिससे इन क्षेत्रों के शेयरों में मजबूती आ रही है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39.78 अंक (0.21%) की बढ़त के साथ 18,847.66 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 28.31 अंक (0.54%) की मजबूती के साथ 5,237.11 पर बंद हुआ। मगर एसऐंडपी 500 (S&P500) 3.03 अंक (0.14%) की मजबूती के साथ 2,164.45 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 960 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 750 करोड़ शेयरों का रहा है।
शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में 2.88% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.41 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 2.44% गिर कर 44.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख