शेयर मंथन में खोजें

बाजार फिर लाल निशान पर, सेंसेक्स 49 अंक टूटा

शुक्रवार को मजबूती के साथ खुलने के बावजूद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँच गया है।

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, मगर अपनी तेजी को बरकरार नहीं रख सका। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार 26227.62 के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 26270.20 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद सेंसेक्स 49.26 अंक या 0.19% गिर कर 26,178.26 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी आज हल्की बढ़त के साथ 8,104.65 पर खुला। फिलहाल निफ्टी 17.15 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 8,062.80 पर है। इंडिया विक्स सूचकांक 3.08% की गिरावट दिखा रहा है।
छोटे-मंझोले शेयरों में मिलाजुला कारोबार दिख रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.13% ऊपर और बीएसई स्मॉलकैप में 0.51% की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी मिड 100 0.14% और निफ्टी स्मॉल 100 0.11% गिर कर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी में 3.10%, सन फार्मा में 1.86%, ओएनजीसी में 1.54%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.93%, भारती एयरटेल में 0.69% और रिलायंस में 0.68% की तेजी है। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 1.59%, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.42%, टीसीएस में 1.36%, डॉ रेड्डीज में 1.32%, टाटा स्टील में 1.34% और गेल में 1.25% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 25 शेयर हरे और 26 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख