शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 26,000 के पार

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स अधिकतर समय हरे निशान पर ही रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 91.03 अंक या 0.35% की मजबूती के साथ 26,051.81 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26130.49 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 25877.16 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 31.00 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 8,033.30 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,055.20 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 7,973.10 तक फिसला। वैश्विक बाजारों से सहारा मिलने के अलावा आज के कारोबार में हेल्थकेयर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि बैंकिंग, वित्त, दूरसंचार, ऊर्जा शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 2.30% की गिरावट के साथ 18.0400 पर बंद हुआ।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूती दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.22% और बीएसई स्मॉलकैप 1.54% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 1.21% और निफ्टी स्मॉल 100 2.07% की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 5.22%, एशियन पेंट्स में 3.87%, टाटा स्टील में 3.80%, एनटीपीसी में 2.63%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.16% और ऐक्सिस बैंक में 1.94% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.02%, एचडीएफसी में 1.72%, भारती एयरटेल में 1.22%, पावर ग्रिड में 1.22%, एचडीएफसी बैंक में 1.04% और मारुति में 0.99% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 37 शेयर हरे और 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 हरे और 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख