शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार पहुँचा रिकॉर्ड स्तर पर, डॉव डोंस 19,500 के पार

बुधवार को अमेरिकी बाजार एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच कर बंद हुआ।

राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने के बाद से अमेरिकी बाजार में बढ़त का दौर जारी है और इसे परिवहन शेयरों में आयी बढ़त से भी सहारा मिला है। कल सभी प्रमुख सूचकांक 1% से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 297.84 अंक (0.18%) की बढ़त के साथ 19,549.62 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 60.76 अंक (1.14%) की बढ़त दिखी और यह 5,393.76 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 29.12 अंक (1.32%) की बढ़त के साथ 2,241.35 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 820 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 800 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.33% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 49.77 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 1.75% की कमजोरी दिखी और यह 53.00 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख