शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 65 अंक टूटा

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में नीचे गिरा, मगर जल्दी ही संभल कर करीब पौने 3 बजे हरे निशान पर रहा। सेंसेक्स में आखरी 45 मिनट में गिरावट आयी और इसने कमजोरी के साथ दिन समाप्त किया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 65.60 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 26,242.38 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26396.00 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26,213.51 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 21.10 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 8,061.30 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,112.55 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,053.25 तक फिसला। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 1.15% की बढ़त के साथ 14.7050 पर बंद हुआ। आज आयी गिरावट के साथ ही निफ्टी अपने एक महीने के निचले स्तर पर पहुँच गया है।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.16% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप 0.03% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 0.03% और निफ्टी स्मॉल 100 0.05% ऊपर बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो मारुति में 1.31%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.22%, ल्युपिन में 1.17%, एनटीपीसी में 1.05%, ओएनजीसी में 0.78% और पावर ग्रिड में 0.74% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा में 2.25%, आईटीसी में 1.44%, टीसीएस में 1.07%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.00%, विप्रो में 0.91% और टाटा मोटर्स में 0.86% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 22 शेयर हरे, 28 शेयर लाल निशान और 1 शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। इसके अलावा सेंसेक्स के 13 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख