शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 26,000 के नीचे

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें कारोबारी सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार से ही नीचे गिरा और अंत तक लाल निशान पर ही रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 262.78 अंक या 1.00% की कमजोरी के साथ 25,979.60 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26248.45 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 25,940.14 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 82.20 अंक या 1.02% की कमजोरी के साथ 7,979.10 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,046.45 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 7,964.95 तक फिसला। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 5.76% की बढ़त के साथ 15.5525 पर बंद हुआ। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी का भी नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा। साथ ही निवेशकों की निगाह जीएसटी काउंसिल की दो द्विसीय बैठक पर है, जिसमें मॉडल जीएसटी के ड्राफ्ट, एकीकृत जीएसटी और राज्यों के मुआवजे विधेयकों पर विचार किया जायेगा।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.47% और बीएसई स्मॉलकैप 1.25% की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 1.44% और निफ्टी स्मॉल 100 1.44% गिर कर बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईटीसी में 0.51%, एशियन पेंट्स में 0.38%, विप्रो में 0.26% और टाटा मोटर्स में 0.19% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 3.56%, टाटा स्टील में 3.09%, ओएनजीसी में 3.03%, भारती एयरटेल में 2.98%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.12% और एनटीपीसी में 2.11% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 08 शेयर हरे और 43 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इसके अलावा सेंसेक्स के केवल 04 शेयर हरे और 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख