शेयर मंथन में खोजें

नये साल के आरंभ में निफ्टी (Nifty) छू सकता है 8250 का स्तर

कल मंगलवार के सत्र में निफ्टी (Nifty) ने जोरदार वापसी की और 8,000 के ऊपर बंद हुआ। इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि निफ्टी अपने 50% वापसी (रिट्रेसमेंट) के स्तर से पलटा है।

एक सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी ने ऊपर उठना शुरू किया और दोपहर तक 7,950 को पार कर पाया। हालाँकि इसने आखिरी दो घंटों में अच्छी तेजी पकड़ी और अंत में 125 अंक की बढ़त के साथ 8,033 पर बंद हुआ। इडेलवाइज की रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर एक दमदार तेज कैंडल बनायी है, जिसने पिछले तीन दिनों के नुकसान को ढक दिया है। कारोबार की मात्रा औसत से ज्यादा रही। चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात चढ़ने वाले शेयरों के पक्ष में 11:4 का रहा। हेज सौदों के कटने से उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक विक्स इंडिया घट कर 15% पर आ गया।
इडेलवाइज के मुताबिक अभी मोमेंटम ऑसिलेटरों के संकेत मिले-जुले हैं। स्टॉकैस्टिक तेज होता दिख रहा है, जबकि एमएसीडी में बिकवाली का क्रॉसओवर बना हुआ है। हालाँकि आरएसआई में स्पष्ट रूप से एक सकारात्मक विलगाव (डाइवर्जेंस) दिखा है, जो निकट भविष्य में निफ्टी को सहारा दे सकता है। इडेलवाइज का कहना है कि 50% फिबोनाकी स्तर और लगभग 7900 के पास की ताजा तलहटी के पास मिले दोहरे सहारे के चलते कल के बाजार में अच्छी चाल बनी, जिससे छोटी अवधि की एक तलहटी बनी है। इसका मानना है कि अब निफ्टी इस चाल में 8100 की ओर बढ़ सकता है। साप्ताहिक रूप से सकारात्मक बंद होने पर इसमें और मजबूती लौटेगी, जिससे नये साल के आरंभ में निफ्टी फिर से 8,250 को छू सकता है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख