शेयर मंथन में खोजें

साल के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मजबूती

साल के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को एशियाई बाजारों ने मजबूत शुरुआत की है।

जापान के निक्केई को छोड़ कर सभी सूचकांक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.25 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 30.77 अंक या 0.16% की कमजोरी के साथ 19,114.37 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 111.72 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 22,112.28 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.84% की मजबूती के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.03% की हल्की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 9.83 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.09% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख