शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 42.87 अंक टूटा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

बाजार के प्रमुख सूचकांकों में डॉव जोंस और एसऐंडपी इस साल में पहली बार लाल निशान पर बंद हुए। पिछले तीन हफ्तों में अमेरिकी बाजार में काफी बढ़त दर्ज की गयी, जिसमें इसके प्रमुख सूचकांकों नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे हैं। कल एसऐंडपी के फाइनेंशियल इंडेक्स में 1.3% की गिरावट आयी, जो सितंबर के बाद से इसका सबसे खराब दिन रहा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 42.87 अंक (0.21%) की गिरावट के साथ 19,899.29 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 10.93 अंक (0.20%) की बढ़त दिखी और यह 5,487.94 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 1.75 अंक (0.08%) की मामूली गिरावट के साथ 2,269.00 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.93% की मजबूती आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 53.76 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.76% की मजबूती दिखी और यह 56.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख