शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार, डॉव जोंस 21,000 के ऊपर बरकरार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

रविवार को फ्रांस में हुए राष्ट्रपति चुनावों में सेंट्रिस्ट इमैनुएल मैक्रॉन की जीत का कोई खास असर अमेरिकी बाजार पर नहीं पड़ा। एसऐंडपी के 11 में से सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गयी, जिनमें मेटेरियल इंडेक्स में 0.91% की गिरावट आयी और तेल की कीमतों में बढ़त से ऊर्जा शेयर 0.7% मजबूत हुए।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.34 अंक (0.03%) की बढ़त के साथ 21,012.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.9 अंक (0.03%) की मामूली बढ़त दिखी और यह 6,102.66 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,399.38 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.45% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 09 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख