शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार, डॉव जोंस 32 अंक फिसला

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ, जिसमें एसऐंडपी 500 और नैस्डैक बढ़त के साथ बंद हुए।

कल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा एफबीआई अध्यक्ष जेम्स कौमे की अचानक बर्खास्तगी और वॉल्ट डिज्नी तथा विडिया के आय नतीजों के बाद बाजार में कोई खास बदलाव नहीं आया। गौरतलब है कि ट्रम्प ने जेम्स कौमे को डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल स्कैंडल से निपटने के कारण किया है। मगर जाँच के समय ट्रम्प ने ही कौमे की तारीफ भी की थी और इसी कारण अमेरिकी जनता उनके इस तथ्य को पचा नहीं पा रही है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 32.67 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 20,943.11 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.55 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 6,129.14 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 2.71 अंक (0.11%) की मामूली बढ़त आयी और यह 2,399.63 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.06% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख