शेयर मंथन में खोजें

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

कल समाप्त हुए सप्ताह में एसऐंडपी 500 और डॉव जोंस में गिरावट आयी, जो पिछले एक महीने में पहली बार हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पूर्व फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टर जेम्स कोमे को अचानक बर्खास्त किये जाने से अनिश्चित राजनीतिक वातावरण बन गया है, जिससे इस समय बाजार पर निवेशकों की ओर से दबाव है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.81 अंक (0.11%) की गिरावट के साथ 20,896.61 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.55 अंक या 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 6,121.23 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 3.54 अंक (0.15%) की मामूली गिरावट आयी और यह 2,390.90 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.02% की मामूली बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख