शेयर मंथन में खोजें

डिफेंस और तकनीकी शेयरों में मजबूती से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को डिफेंस और तकनीकी शेयरों में आयी तेजी से अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल अमेरिकी बाजार में रक्षा और तकनीकी शेयरों में अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुए सैकड़ों अरब डॉलर के हथियार सौदे के कारण बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सऊदी अरब अमेरिका से अगले 10 सालों में करीब 350 बिलियन डॉलर के हथियार सौदे करेगा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 89.99 अंक (0.43%) की बढ़त के साथ 20,894.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 49.92 अंक (0.82%) की बढ़त दिखी और यह 6,133.62 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 12.29 अंक (0.52%) की मजबूती आयी और यह 2,394.02 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.79% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 23 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख