शेयर मंथन में खोजें

ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण टूटा अमेरिकी शेयर बाजार

मंगलवार को ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में आयी कमजोरी का नकारात्मक असर अमेरिकी शेयर बाजार पर पड़ा।

कल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा क्षेत्र में कमजोरी आयी, जिससे तकनीकी शेयरों की चमक भी फीकी पड़ गयी। वहीं जेपी मॉर्गन में 1.7% और बैंक ऑफ अमेरिका में 1.4% की गिरावट से एसऐंडपी 500 भी लाल निशान में रहा। कल बाजार में 568 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 669 करोड़ शेयरों का रहा है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 50.81 अंक (0.24%) की गिरावट के साथ 21,029.47 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7 अंक या 0.11% की मामूली कमजोरी के साथ 6,203.19 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 2.91 अंक (0.12%) की मामूली गिरावट आयी और यह 2,412.91 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.28% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख