शेयर मंथन में खोजें

हल्की मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 36 अंक की वृद्धि

वैश्विक बाजारों से मिले सतर्क संकेतों के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की वृद्धि के साथ शुरुआत हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 31,271.28 के बंद स्तर मुकाबले 31,352.22 पर खुला। करीब 9.30 बजे यह 36.82 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 31,308.10 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,682.40 पर खुल कर 5.10 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 9,669.00 पर है। यूके चुनावों और अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनावों की जाँच को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस समय वैश्विक बाजारों में सतर्कता देखी जा रही है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में लाल निसान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.09% की मामूली बढ़त और बीएसई स्मॉल कैप में 0.04% की मामूली गिरावट है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 0.19% नीचे हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 11 शेयर हरे और 19 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से टाटा स्टील 3.14%, एचडीएफसी बैंक 1.42%, डॉ रेड्डीज 1.26% और सन फार्मा 1.01% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 1.58%, गेल 1.44%, ओएनजीसी 1.13% और अदाणी पोर्ट्स 0.95% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 22 शेयरों में बढ़त है, जबकि 29 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 08 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख