शेयर मंथन में खोजें

कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला भारतीय बाजार

नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 31262.06 के बंद स्तर मुकाबले 31,113.72 पर खुल कर करीब 9.40 बजे 106.70 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 31,155.36 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,646.70 पर खुल कर 30.05 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 9,638.20 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में लाल निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.27% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.16% की गिरावट है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.24% और निफ्टी स्मॉल 100 0.23% नीचे हैं।
इस समय सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 10 शेयर हरे और 20 लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.47%, गेल 1.43%, टाटा स्टील 1.13% और सन फार्मा 0.90% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 0.33%, विप्रो 1.18%, टाटा मोटर्स 1.09%, अदाणी पोर्ट्स 0.94% और भारती एयरटेल 0.92% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 15 शेयरों में बढ़त है, जबकि 36 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 12 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख