शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 57 अंक टूटा

बुधवार को तेल की कीमतों में फिर से गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार में ऊर्जा शेयरों में भी कमजोरी आयी।

डॉव जोंस और एसऐंडपी ऊर्जा शेयरों के कारण ही लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर हेल्थकेयर और तकनीकी शेयरों ने नैस्डैक को ऊपर चढ़ाया। ऊर्जा सेक्टर में बुधवार को सबसे अधिक 1.6% की कमजोरी दर्ज की गयी। साथ ही बैंक शेयरों में 0.8% और औद्योगिक शेयरों में 0.7% की गिरावट आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 57.11 अंक (0.27%) की गिरावट के साथ 21,410.03 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45.92 अंक या 0.74% की मजबूती के साथ 6,233.95 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.42 अंक (0.06%) की मामूली गिरावट आयी और यह 2,435.61 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.30% की कमजोरी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 42.53 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो अगस्त 2016 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख